Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअटल आवासीय विद्यालय में दी जा रही है उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा...

अटल आवासीय विद्यालय में दी जा रही है उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा – प्रभारी मंत्री


अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अनिल राजभर, मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, द्वारा मिल्कीपुर विकासखण्ड परिसर में श्रमिक जागरूकता एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा मिल्कीपुर ब्लाक परिसर में श्रम व सेवायोजन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को अनुदान प्रमाण पत्र व स्वीकृत पत्र वितरित किये गये।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जा रही है जिसका परिणाम सामने आ रहा है। अटल आवासीय विद्यालय से शिक्षा प्राप्त बच्चों का चयन इसरो में भी हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे विद्यालयों को अब जनपद स्तर पर भी स्थापित किया जायेगा अभी तक यह प्रदेश के मण्डल स्तरीय जनपदों में ही स्थापित है। श्रमिकों को कुशल बनाने हेतु प्रशिक्षित करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में रोजगार प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, उपश्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments