Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाका चुंगी से रायबरेली हाइवे तक सम्पर्क मार्ग का 85 प्रतिशत कार्य...

नाका चुंगी से रायबरेली हाइवे तक सम्पर्क मार्ग का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण, दीपोत्सव में होगा लोकार्पण


◆ परियोजना पर खर्च होंगे 17.64 करोड़ रुपये


◆ रोड के दोनों तरफ बनाया जाएगा ढाई-ढाई मीटर का पाथवे


अयोध्या। नाका चुंगी से रायबरेली हाइवे तक सम्पर्क मार्ग का दीपोत्सव तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान इस मार्ग के लोकार्पण की संभावना है। इस मार्ग के बन जाने के बाद नाका क्षेत्र मे होने वाले जाम से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

अयोध्या के नगर क्षेत्र में नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग तक हर समय जाम लगा रहता है। ऐसे में आए दिन एक्सीडेंट की भी घटनाएं होती रहती हैं। हाइवे के निकट होने के कारण शहर आने वाले लोगों को इस मार्ग से होकर आना पड़ता है। जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश के अन्य प्रांतों व अन्य देशों से अयोध्या आने वाले लोगों के साथ नगरवासियों को जाम से राहत देने के लिए अयोध्या नगर में नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग 750 मीटर फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता शशि भूषण सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 17.64 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि दीपोत्सव तक यह सड़क बनकर तैयार हो जाए। बनाई जा रही रोड के दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर का पाथवे व बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। अबतक लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments