Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने सभी बूथों पर मनाया पं दीनदयाल की जयंती

भाजपा ने सभी बूथों पर मनाया पं दीनदयाल की जयंती


अयोध्या। एकात्म मानववाद का सिद्धान्त को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा ने महानगर व जिले के सभी बूथों पर मनाई। सिविल लाईन स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण करके उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी। नगर निगम परिसर में पौधरोपण किया गया। सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से राष्ट्र को प्रगतिपथ पर गतिमान करने का सोच पंडित दीनदयान उपाध्याय की थी। उन्ही के पथचिन्हों पर चलते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सार्थक कर रही है। निःशुल्क आवास, शौचालय गैस व विद्युत कनेक्शन ने गरीबों की जीवनशैली में परिवर्तन किया है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा दीनदयाल जी के डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ पंडित उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य कर रही है। पहली बार बिना किसी भेदभाव के बिना हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का असर आज दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलते हुए सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से लोगों जीवन स्तर में आपेक्षित सुधार हो रहा है। योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments