Friday, September 20, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकानून व्यवस्था के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेसी करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेसी करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव


◆ मुख्यमंत्री के हाथों से कानून व्यवस्था गई है फिसल – तनुज पुनिया


अयोध्या। कांग्रेस बुधवार को कानून व्यवस्था, अपराध, दुराचार और भ्रष्टाचार के मुद्दे के विरोध में अयोध्या कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। कांग्रेस कार्यालय पर बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले 7 वर्षों में अपराध की राजधानी बन गई है। 2022 तक के एनसीआरबी के आंकड़ों को अगर हम देखें तो पूरे देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। इसी माह सितंबर में ही अयोध्या में सफाई कर्मी का कार्य करने वाली 20 वर्षीय यूपी के साथ दुष्कर्म किया गया ,महोबा जिले के चरखारी कस्बे के मोहल्ला बजरिया के व्यापारी अनिल चौरसिया की हत्या हुई, वाराणसी में सिगरेट विक्रेता शारदा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गजरौला कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर डोर में मेले में दबंग ने लोगों के ऊपर थार गाड़ी चला दी, जौनपुर में मंगेश यादव को संदिग्ध एनकाउंटर में मार दिया गया।

उन्होंने कहा कि उक्त घटनाएं दर्शती है कि मुख्यमंत्री के हाथों से कानून व्यवस्था फिसल गई है और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद ही सदन में ठोक डालो , मिट्टी में मिला देंगे जैसी आलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग कर एक विशेष समुदाय और जाति में डर पैदा करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि योगीराज में उत्तर प्रदेश में अपराधी निरंकुश, पुलिस बेअंदाज, अधिकारी बेलगाम और मंत्री असहाय प्रतीत हो रहे हैं। अपराधियों पर कानून के दायरे में कार्यवाही करने के बजाय जाति और संप्रदाय देखकर कार्यवाही की जा रही है। आज हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर एक पर है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम , जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम , राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, रामसागर रावत, रामेंद्र त्रिपाठी ,मोहम्मद आमिर, रेनू राय ,उमेश उपाध्याय, सविता यादव ,प्रवीण श्रीवास्तव सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, अशोक कनौजिया पंकज सिंह मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments