Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलगातर गायों की हो रही चोरी से परेशान हैं ग्रामीण

लगातर गायों की हो रही चोरी से परेशान हैं ग्रामीण


जलालपुर अंबेडकर नगर। लगातार तीन दिनों से हो रही गायों की चोरी से ग्रामीण परेशान है। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र का है । जहां बीते तीन दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा किसी न किसी के गाय को चोरी कर पिकअप से उठा ले जा रहे हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है । इसी कड़ी में मालीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी काशी सिंह की गाय को बीते चार सितंबर को अज्ञात चोर  चुराकर फरार हो गये। पांच सितंबर को मंसूरपुर पेट्रोल पंप के सामने से गाय को  पिकअप पर लाद कर उठा ले गए और छः सितंबर को लक्ष्मी मौर्य की गाय को पीएनबी बैंक के पीछे लगे टावर से चोरी हो गई । लगातार हो रही चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है, जिससे पुलिस के क्रिया कलापों पर उंगली उठ रही है। इन पीड़ितों ने मालीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है । इस संबंध में जब क्षेत्राधिकार अजेय कुमार शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया चोरी के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है न तो मुझे बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments