Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानेता विरोधी दल ने पूर्व विधायक से किया मुलाकात, विभिन्न राजनैतिक विषयों...

नेता विरोधी दल ने पूर्व विधायक से किया मुलाकात, विभिन्न राजनैतिक विषयों पर किया चर्चा

अयोध्या। वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय का नेता विरोधी दल बनने के बाद अयोध्या में प्रथम आगमन हुआ।  सपा नेता डा आशीष पाण्डेय दीपू ने 21 किलो की माला पहनाकर देवकाली चौराहे पर उनका स्वागत किया। नेता विरोधी दल ने पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की व विभिन्न राजनैतिक विषयों पर चर्चा की।
समता सदन पर डा आशीष पाण्डेय दीपू ने नेता विरोधी दल को भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट की। संकल्प संस्थान के महानगर अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने सरदार भगत सिंह जी की प्रतिमा भेंट किया। जिला इकाई के प्रभारी महेंद्र यादव ने डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा भेंट किया। समता सदन पर आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोचार के साथ नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय जी का स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव, जिला अध्यक्ष शोएब खान, अभय यादव दद्दा, रोली यादव, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पार्षद सर्वजीत यादव, पार्षद राशिद, सुजीत त्रिपाठी, अवनीश मिश्रा, मो सुहैल, मुकेश यादव प्रधान, करण यादव मुन्नू, महेंद्र यादव, जिया लाल यादव, आनंद शुक्ला, मो शाहिक, मो साहिल, इशहाक खा,भूपेंद्र पाण्डेय,आशीष तिवारी, बालेंदु मिश्रा, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments