Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षामित्र संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित...

शिक्षामित्र संघ ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन


अयोध्या। शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने गांधी पार्क में एकत्रित होकर हाथों में काली पट्टी बांधकर समायोजन निरस्त होने से आहत शिक्षामित्रों आत्मशान्ति के लिए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

                  श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कहा कि विगत सात वर्ष पहले सरकार द्वारा शिक्षामित्रों की समस्या के निस्तारण के लिए एक कमेटी बनाई थी। परन्तु उसका अभी तक कोई निदान नही हुआ संघ मांग करता है। कि 23 वर्ष अनुभवी प्रशिक्षित शिक्षामित्र को समान कार्य समान वेतन देने की सरकार से मांग की। मंड़ल अध्यक्ष रामतीरथ बनौधिया ने बताया कि शिक्षामित्र आर्थिक संकट से विवश होकर अपना व अपने परिवार का इलाज नही करवा पा रहे है इन्हे तत्काल आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग की। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षामित्रों ने गांधी प्रतिमा पर कैंडिल जलाकर अपने दिवंगत शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

                  इस अवसर पर विजय कुमार संतोष  तिवारी मोबीन अहमद सत्यपाल शिव कुमार यादव रामकरन भारती, मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, रंजीत तिवारी रामशंकर, राम प्रगट शर्मा, मो0 हिलाल सईद, रेखा शुक्ला, डॉ0 शबनम बानो, प्रेम द्विवेदी, शिवा नन्द तिवारी, राजेश तिवारी, मुनीष वर्मा, विनय मिश्रा, राम कुमार, ईश कुमार वर्मा, साधना सिंह, साधना पाण्डेय, साधना पाण्डेय, कल्पना पाण्डेय, डॉली सिंह, संगीता गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments