Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवागत खण्ड विकास अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार

नवागत खण्ड विकास अधिकारी ने ग्रहण किया पदभार


आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खण्ड जहांगीरगंज से स्थानांतरित हुए खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार कुशवाहा के स्थान पर अकबरपुर से स्थानांतरित होकर सतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी का पद संभाल लिया। मालूम हो विकास खण्ड जहांगीरगंज मुख्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी की कुर्सी संभालने के बाद नवनियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने कार्यालय से संबंधित सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। खण्ड विकास अधिकारी ने पद संभालने के बाद कहा कि शासन की रीतियों नीतियों को शासन की मंशानुसार जनमानस तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी। शासन की मंशानुसार ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में गति प्रदान कर विकास कार्यो में किसी तरह की शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत योगेन्द्र नाथ सिंह, सीडीपीओ विनोद कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रवींद्र कुमार चक्रवर्ती, एपीओ जहांगीरगंज सहित ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप कुमार मिश्रा, आलोक उपाध्याय, प्रियंका श्रीवास्तव, रामजीत यादव, अंशिका श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान दिलीप चौरसिया, कन्हैयालाल स्वर्णकार, रामानंद यादव, अमरजीत यादव, नन्हे तिवारी, अश्वनी कुमार तिवारी उर्फ टिंकू, उपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments