Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने पदाधिकारियों संग किया...

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने पदाधिकारियों संग किया मंथन


अयोध्या। प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री मयंकेश्वर सिंह, गिरीश यादव, सतीश शर्मा, एमएलसी अवनीश पटेल ने मिल्कीपुर विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्षों तथा प्रभारियों के साथ पार्टी कार्यालय सहादतगंज में बैठक की। बैठक में उपचुनाव को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बूथ समिति के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में लोगों से लगातार सम्पर्क व संवाद करते रहें। मंडल के पदाधिकारी शक्ति केन्द्र तथा बूथ के कार्यकताओं से समीक्षा करते रहें। विगत चुनाव में जो बूथ कमजोर थे उन पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। जो मतदाता किन्हीं कारणों से नाराज हैं उनसे मंडल और जिले के पदाधिकारी सम्पर्क करें। विगत चुनाव में विपक्ष के द्वारा झूठ फैलाकर चुनाव में जीत दर्ज की गई। विपक्ष के इस झूठ के बारे में कार्यकर्ता जनता से चर्चा अवश्य करें।

मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने कहा बूथ विजय से ही चुनाव विजय होती है। विगत चुनाव में जिस प्रकार से झूठ के बल पर चुनाव को प्रभावित किया गया उसका पर्दाफाश कार्यकताओं को करना है।

मंत्री गिरीश यादव ने मंडल के सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में एक्टिव रहने तथा बूथ पदाधिकारियों से नियमित सम्पर्क में रहने को कहा। मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता हर घर तथा हर मतदाता से सम्पर्क करें उन्हें सरकार की नीतियों तथा जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराएं।

बैठक में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र कोरी, राधेश्याम त्यागी मिल्कीपुर विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments