Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपल्सर सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर लूट की घटना को...

पल्सर सवार बदमाशों ने चाकू के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम


◆ बैंक में रुपया जमा करने जा रहा था युवक


जलालपुर अंबेडकर नगर। बैंक में पैसा जमा करने जा रहे युवक से दिनदहाडे बेखौफ एक पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू के बल पर रूपया लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव निवासी राजमोहन चितौना कला में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मिनी बैंक का संचालन करते हैं । संचालक के भाई विकास गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से 67,500 लेकर मालीपुर बैंक ऑफ़ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। तभी खपुरा गांव के पास सरकारी नलकूप पर पहुंचे  थे कि एक बाइक पर सवार गमछा बांधे तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीना झपटी करते हुए गाड़ी से गिरा दिया और उनसे सारे रुपए लूटकर फरार हो गये।पीड़ित ने  मालीपुर थाने में पहुँच कर सूचना दिया तत्पश्चात पुलिस हरकत में आते हुए बदमाशों की खोज बीन जुट गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। सूचना पर उच्चाधिकारी भी मालीपुर पहुंच चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments