Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन सप्ताह बाद नहीं सही हो सका, विद्युत फाल्ट, अंधेरे में रहने...

तीन सप्ताह बाद नहीं सही हो सका, विद्युत फाल्ट, अंधेरे में रहने को मजबूर हैं दर्जनों परिवार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। 20 दिन से बिजली खराब होने के चलते दर्जनों घर अंधेरे में रहने को मजबूर है उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी जलालपुर से शिकायत करते हुए जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है। मामला देवसर फीडर से जुड़ा हुआ देवसरा गांव का है।बिजली उपभोक्ता सुशीला देवी ,राजेंद्र प्रसाद, रोहित, शांति देवी, नीलम, नंदिनी, राम मूरत समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी जलालपुर को शिकायत करते हुए कहा कि एलटी लाइट खराब पड़ी है जिससे विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई परंतु आज तक लाइट को दुरुस्त नहीं कराया गया। जिससे दर्जनों घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उन लोगों ने खराब लाइट को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। वही भियांव ब्लॉक के नसीरपुर गांव में कई दिनों से ट्रांसफार्मर के जलने से उपभोक्ताओं को लाइट नहीं मिल पा रही है।जिससे उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदले  जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments