Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का अधजला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का अधजला शव


◆  हसनूकटरा क्षेत्र में स्थित अमरुद की बगिया में सोमवार की देर रात मिला शव


अयोध्या। हसनू कटरा क्षेत्र की अमरूद की बगिया में सोमवार की देर रात एक युवक का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान मुकेश यादव पुत्र स्व. हीरालाल यादव निवासी ककरही बाजार के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।

                  मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक दोपहर में दुकान चले गए थे। उनकी जानकारी के लिए कई बार घर पर फोन किया। लेकिन पता नहीं चला। रात में दुकान से छुट्टी होने पर खोजने के निकले, तब कुछ लोगो ने मांझा की तरफ जाने की जानकारी दिया। जब वहां पहुंचे तो वह जले पड़े हुए थे। किसी से कोई दुश्मनी नही थी और न ही किसी पर कोई शक है।

एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि थाना कैंट इलाके में सोमवार की देर रात्रि एक व्यक्ति के जलने की सूचना मिली। जिसके तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से तनाव में था। पंचनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments