Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगायब युवक का नदी में मिला शव, दोस्तों के साथ गया था...

गायब युवक का नदी में मिला शव, दोस्तों के साथ गया था मृतक 


जलालपुर अम्बेडकरनगर। मित्रों के संग संदग्धि परिस्थितियों में गायब युवक का शव नदी मे पाया गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अंग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी है। मृतक युवक की बाइक लावारिश हालत में एक बाग में पायी गयी थी जिससे परिजन किसी अनहोनी को लेकर परेशान थे। मामला कटका थाना क्षेत्र के बड़ाह खुर्द गांव का है। गांव निवासी बखेडू ने पुलिस से शिकायत किया है कि उस के पुत्र मूलचंद को गांव के ही सलाहुद्दीन व अकरम अपने साथ बकरी पहुंचाने के लिए 20 जुलाई शाहगंज ले गये। देर रात जब मूलचंद वापस घर नहीं लौटा तो मोबाइल से संपर्क करने के बाद उस ने बताया कि वह रास्ते में है वापस आरहा हूं। उस के बाद उस की मोबाइल स्वीच आफ होगयी।इसी बीच देर रात सम्पर्क करने के बाद किसी अज्ञात ने फोन रिसीव कर के बताया कि मूलचंद बंदीपुर पुल के दक्षिण बेहोश पड़ा है। घबराए परिजन जब वहां पहुंचे तो मूलचंद वहां मौजूद नहीं था। जब कि उस की बाइक बंदीपुर पुल के पास बाग में पड़ी थी मिली। जिस के बाद से परिजनों मे तरह तरह के सवाल पैदा हो रहे है। कटका पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जुटी थी कि मंगलवार दोपहर को लोगों को सूचना मिली की जैतपुर थानाक्षेत्र को अमोला घाट पर नदी मे झाडियों मे एक लाश फसी है। मौके पर पहुचे लोगों ने मृतक का शिनाख्त मूलचन्द के रुप मे किया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर अंग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी है। हत्या के कारणों को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।शव कई दिन से पानी मे होने के चलते सड़ गल चुकी है जिससे काफी दुर्गन्ध पैदा हो रही है। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने बताया कि शव को नदी से निकाल लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments