Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीसरा अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन 13 जुलाई से होगा आयोजित

तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन 13 जुलाई से होगा आयोजित


◆ तीन दिवसीय कार्यक्रम में जुटेंगे 400 प्रतिनिधि


अयोध्या। तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन रामनगरी के होटल रॉयल हेरिटेज में आयोजित किया जाएगा। 13, 14 व 15 जुलाई को अयोजित कार्यक्रम में 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे।सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर सिंधु एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी ने प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 12 जुलाई की देर रात तक सम्मेलन में कई राजनीतिक व सामाजिक लोग अयोध्या पहुँचेगे। सम्मेलन के प्रथम दिन होटल परिसर में प्रभु झूलेलाल व भगवान राम की शोभायात्रा बहिराणा साहिब राजस्थान की सिंधी शहनाई के साथ डांडिया खेलकर निकाली जायेगी। दूसरे दिन राममंदिर व हनुमान गढ़ी का दर्शन व देश के कोने कोने से आए सिंधी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों द्वारा प्रभु श्री राम और सिंधी गीतों पर नृत्य कार्यक्रम राजनीतिक व सामाजिक प्रस्ताव पारित होंगे। तीसरे दिन समापन अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे प्रमुख लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

                   मौके पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पंजवानी, राष्ट्रीय महासचिव मोतीराम चुघवानी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश वाध्या, राष्ट्रीय जनसम्पर्क अधिकारी ओमप्रकाश ओमी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशा कोटवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सालानी, महिला जिलाध्यक्ष मुस्कान सावलानी, जिलाध्यक्ष महंत गणेश दास, वाराणसी, महिला जिलाध्यक्ष लविना वाध्या, जिला महासचिव उमेश संगतानी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments