Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकतांत्रिक परम्परा में मतदाता ही सर्वोपरि - लल्लू सिंह

लोकतांत्रिक परम्परा में मतदाता ही सर्वोपरि – लल्लू सिंह


◆ भाजपा ने आयोजित किया विधानसभा बीकापुर का मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तर पर मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बीकापुर विधान सभा का मतदाता अभिनंदन पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध मतदाताओं को रामनामा पहना कर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक परम्परा में मतदाता ही सर्वोपरि होता है। मतदाताओं द्वारा ही चुने प्रतिनिधियों द्वारा देश की दिशा का निर्धारण होता है। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मतदाताओं ने देश की समृद्धि व अखंडता के लिए मतदान किया है। जनता की विश्वास पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति है। भाजपा सरकार पर उन्हें विश्वास है। इस कारण तीसरी बार ऐतिहासिक रूप से भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान किया है।

विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि देश की अखंडता, समृद्धि तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन पीएम मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है। इसीलिए तीसरी बार भाजपा के प्रति मतदाताओं ने अपना सर्मथन दिया है।

मौके पर दिनेश वर्मा ब्लाक प्रमुख, राकेश पांडे राना, चंद्रभान सिंह, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, अमरनाथ वर्मा, विनोद गौड़, अनिल उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments