Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोहावल के मांझा कला व ढे़मुआ पुल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

सोहावल के मांझा कला व ढे़मुआ पुल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण


अयोध्या। सोहावल तहसील के मांझाकला व ढेमुआ पुल के पास सड़क के कटाव का मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने अपर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित मजरों के लोगों को सभी प्रकार की राहत सामाग्री राजस्व कर्मियों के माध्यम से पहुचाने के निर्देश दिये। सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ राहत हेतु सभी तैयारियां के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ शरणालय पर आवश्यकतानुसार चिकित्सा टीम तैनात रहे तथा यहां पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध रहें।

 अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सम्भावित बाढ़ को देखते हुये पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था कर ली गयी है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ प्रभावितों को सुगमता से सुरक्षित स्थल पर बनाए गए बाढ़ शरणालय में पहुंचाया जा सकें। सभी तटबंधो, ग्रामों व क्षेत्रों में राजस्व विभाग व अन्य विभागों द्वारा सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतत् निगरानी रखी जा रही है। बाढ़ के निगरानी हेतु जनपद स्तर पर व तहसील स्तर कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका 24×7 संचालन किया जा रहा है। जनपद अयोध्या में बाढ़ के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में आवश्कतानुसार तहसील सदर में 06, तहसील सोहावल में 01 एवं तहसील रूदौली में 03, कुल 10 बाढ़ केन्द्र/राहत शिविर स्थापित किये गये हैं। उक्त चौकियों में राजस्व, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी 15 जून से ही लगा दी गयी है। चिकित्सा विभाग द्वारा बचाव एवं राहत हेतु 37 टीमों तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 21 टीमों का गठन किया गया है। तहसील सदर, सोहावल व रुदौली के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को सतत् निगरानी रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार खाद्यान्न वितरण व पशुओं के चारे हेतु भूसे का वितरण किया जा रहा है।

    इस दौरान मंडलायुक्त ने आकस्मिकता की स्थिति में किसी भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति/परिवार को कोई असुविधा न हो साथ ही उन्हें वहां पर प्रकाश, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई आदि का विशेष प्रबंध किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक सैनी सहित अन्य संबधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments