Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौत

ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे मौके पर ही  दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।

     सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसारा गांव निवासी सीताराम गौड़ का  35 वर्षीय पुत्र राकेश गौड़ गोलपुर चौराहे पर अंडा की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहा था।  गयासपुर गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही बाइक सवार राकेश गौड़  की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात ट्रैक्टर वाहन में लाइट नहीं थी । उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी रेनू का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र है। बाइक सवार युवक की मौत से गांव में मातम का पसरा है । कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments