Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, एक घायल

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, एक घायल


अम्बेडकर नगर। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार वृद्ध व एक अधेड़ को रौदते हुए विद्युत पोल से टकरागई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक कार चालक वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया ।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कोटवा मोहम्मदपुर निवासी 69 वर्षीय राजाराम पुत्र उदय राज साइकिल से जा रहा था, इसी बीच कोटवा विद्युत उपकरण के निकट अनियंत्रित अर्टिगा कार ने साइकिल सवार राजाराम व वहां खड़े कोटवा महमदपुर निवासी 55 वर्षीय मनीराम पुत्र जागेश्वर को रौंदते हुए विद्युत पोल से टकरा गई । जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते कार चालक वहां से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला चिकित्सालय में लाया गया जहां चिकित्सकों ने राजा राम को मृत घोषित कर दिया वही मनीराम की हालत गंभीर गंभीर बताई जा रही थी। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा  दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments