Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर दर्ज़ हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर दर्ज़ हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। ट्रक की किस्त जमा करने के नाम पर तीन लाख रुपए लेने के मामले में पीड़ित द्वारा अपना पैसा मांगे जाने पर आना कानी , व भद्दी भद्दी गाली देने पर न्यायालय के आदेश पर  पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर कला गांव निवासी राम प्रताप सिंह ने न्यायालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कटका थाना क्षेत्र के दुधई गांव निवासी शिव कुमार सिंह से मेरे अच्छे संबंध थे। उन्होंने ट्रक की किस्त जमा करने के नाम पर दो बार चेक के माध्यम से डेढ़ डेढ़ लाख रुपए लिए और उसको भुना भी लिया। जब मैं पैसे को मांग करता हू तो विपक्षी द्वारा टाल मटोल किया जाता है। मैं अपने रिश्तेदार के साथ  इनके यहाँ 12 दिसंबर 23 को पैसा मांगने गया तो मुझे देखते ही मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।और कहा की अगर पैसा मांगने आओगे तो जान से मार दूंगा। मामले की शिकायत जैतपुर थाने में व पुलिस अधीक्षक से की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ।  तत्पश्चात पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली जिसके आदेश पर विपक्षी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments