Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जिले के अमृत सरोवरों में पानी ...

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जिले के अमृत सरोवरों में पानी भरने का कार्य प्रारम्भ

◆ 94 अमृत सरोवरों में भराया गया पानी


◆  जिले बनाए गये है 215 अमृत सरोवर


अयोध्या। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में अमृत सरोवरों का पानी भरे का कार्य शुरु हो गया है। अभी तक 94 अमृत सरोवरों में पानी भराया गया। जिले में 215 अमृत सरोवर बनाए गये है। गर्मी होने के बाद अमृत सरोवर सूखे थे। जिससे पशु पक्षियों को पानी की दिक्कत हो रही थी। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। मुख्यमंत्री से निर्देश प्राप्त करने के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाई। अब जिले के सभी अमृत सरोवरों में पानी भरे जा रहे है। मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद सीडीओ ऋषिराज ने जिले के 11 ब्लाको में अमृत सरोवर में पानी भरने का नोटिस दिया था। नोटिस के बाद सरोवरों व तालाबों में पानी भरने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।


इन अमृत सरोवरों को किया गया जल मय


अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत पहुंपी, विकास खंड बीकापुर, जनपद अयोध्या, अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत दशरथ पुर, विकास खंड बीकापुर, जनपद अयोध्या।अमृत सरोवर, ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर दाऊदपुर, विकास मवई, जनपद अयोध्या को जलमय किया गया। ग्राम पंचायत पलिया प्रताप शाह, विकास खंड हरिंगटन गंज, जनपद अयोध्या आदि ब्लॉकों में पानी भराया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments