Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिसने भी दी है राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, वह तैयार...

जिसने भी दी है राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, वह तैयार हो जाए जहन्नुम में जाने के लिए – दिनेश शर्मा


◆ पूर्व डिप्टी सीएम महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे अयोध्या


अयोध्या। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मामले में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दिया धमकी यह मोदी और योगी का युग है। लश्कर-ए तैयबा हो या जैश ए मोहम्मद या हो इनके अब्बा पाकिस्तान। धमकी से काम नहीं चलने वाला है। यहां आतंकवादी आएंगे तो बिरयानी खाकर नहीं जाएंगे, यहीं पर सुरक्षा बलों की गोलियों का शिकार होकर जहन्नुम जाते है। जिसने भी दी है राम मंदिर को उड़ाने की धमकी वह जहन्नुम में जाने के लिए तैयार हो जाए।

ओवैसी के बयान पर जताई नाराजगी कहा ओवैसी को पता नहीं है पूरे दुनिया में भारत यह कैसा देश है जहां पर मुसलमान सम्मान से जीवित है। हिंदुओं से कभी भी किसी जाति और धर्म को खतरा नही हो सकता है। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता और आतंकवादी कभी हिंदू नहीं हो सकता। ओवैसी को आरोप लगाकर हिंदुओं के धर्म ग्रंथ को चाहिए पढ़ना। आरएसएस के इतिहास को जानना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की आत्मा है। आत्मा राष्ट्र का निर्माणा चाहती है विध्वंस नहीं। राष्ट्र के विध्वंस की भावना ओवैसी जैसे लोगों की हो सकती है। आरएसएस के मानसिकता के लोगों की नहीं हो सकती। यहां पर पशु-पक्षी और सभी प्राणीयों के रक्षा की भावना का व्रत राष्ट्रीय स्वयंसेवक लेता है। जीव हत्या उसके किसी शब्दकोश में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments