Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटूट कर गिरे हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर किशोर...

टूट कर गिरे हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर किशोर की मौत


◆ सामने आई विद्युत विभाग लापरवाही


अयोध्या। बाबा बाजार के गोडियन का पुरवा में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आए एक बच्चे की मौत हो गई। बालक की मौत के बाद ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

गोडियन का पुरवा मजरे सैदपुर निवासी रामदयाल का 12 वर्षीय पुत्र शनि गुरुवार को किसी काम से जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही हाईटेंशन की लाइन का तार टूटकर उसके उपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले विद्युत विभाग द्वारा गांव के बाहर नई ग्यारह हजार की लाइन बनवाई गई थी। लेकिन लापरवाही के कारण यह घटना होगई। ग्रामीणों ने  विभागीय जांच कराने के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments