Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऔषधि निरीक्षक ने किया दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण

औषधि निरीक्षक ने किया दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण


अयोध्या। औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संदीप मेडिकल एजेंसी किछौछा रोड बसखारी व रिया मेडिकल स्टोर टांडा रोड बसखारी अंबेडकरनगर के औषधि भंडारण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के रख रखाव व औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। जांच में जो भी कमियां पाई गई 03 दिन के अंदर ठीक करने का निर्देश दिया गया। निर्देशित किया गया की प्रतिष्ठान में अंदर व बाहर कैमरा अनिवार्य रूप से लगाए। नारकोटिक युक्त औषधियों को बिना डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन के न दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही औषधियों का नमूना भी संग्रहित किया गया। जिसमें रिया मेडिकल स्टोर से 03 तथा संदीप मेडिकल एजेंसी से 03 संदिग्ध औषधियों का कुल 06 नमूना संकलित कर जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवाश्यक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments