Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमालीपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक...

मालीपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक गंभीर


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग दुर्घटनाओं में जहां एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा अंधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना टेंट का सामान गिराकर वापस जा रहा मजदूर युवक ट्राली के नीचे गिर जाने से दब गया। आनन फानन में उसे इलाज हेतु प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के अकबालपुर निवासी मोहम्मद दानिश सल्लाहपुर स्थित अनन्या टेंट हाउस पर मजदूरी करता था । गुरुवार को वह ट्राली पर टेंट लादकर  थाना के समैसा गांव निवासी मंशाराम के घर टेंट लेकर गया था। टेंट गिराकर वापस लौटते समय वह ट्राली की नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया किंतु परिजन तैयार नहीं हुए।

दूसरी घटना भिस्वा चितौना गांव में घटित हुई। गांव निवासी प्रधान शैलेश यादव उर्फ बबलू के भाई अरविंद यादव घर से पैदल मुख्य मार्ग पर स्थित किराना स्टोर से सामान लेने जा रहे थे। जब वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और चालक मालीपुर निवासी मोनू यादव को पकड़ लिया। परिजन अंधेड़ को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर थाना लेकर चली गई। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments