Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल

गठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल


◆ कार्यकताओं ने पटाखे जलाएं, एक दूसरे को खिलाई मिठाईयां


अयोध्या। इंडिया गठबंधन की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन के समाने खुशियां मनाई। गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद, रायबरेली में राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत तथा अमेठी में किशोरी लाल शर्मा द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भारी मतों से हारने पर पटाखे जलाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में गठबंधन की ऐतिहासिक जीत,इस देश के संविधान और लोकतंत्र की जीत है। जनता ने बढ़ बोले और झूठे प्रचार करने वाले प्रधानमंत्री को नकार कर यह साबित कर दिया कि यह देश न कभी अन्याय सहा था न अन्याय सहेगा। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा गठबंधन प्रत्याशी की जीत पूरे चुनाव में तन मन धन से जुटे हर कार्यकर्ता की जीत है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भाजपा के बढ़ बोले और अहंकारी नेताओं को देश और प्रदेश की जनता ने आईना दिखाया। जो लोग अपने पूरे कार्यकाल में और चुनाव में गांधी परिवार को अपशब्द कहते थे उनका जवाब जनता ने दे दिया है। महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ने कहा कांग्रेस पार्टी की महिलाओं को प्रति माह 8500 देने की योजना पर पूरे देश की महिलाओं ने गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट दिया। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा प्रधानमंत्री के मुकाबले हमारे नेता राहुल गांधी ने दुगने वोटो से चुनाव जीता जो यह साबित करता है कि जनता धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। यह देश बाबा साहब के बनाए संविधान से चलेगा। संविधान बदलने की भावना लेकर चुनाव में उतरने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जनता ने जवाब दे दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,राजकुमार पांडे, अशोक कनौजिया ,हरजीत सिंह सलूजा ,कवींद्र साहनी, उमेश उपाध्याय, करण त्रिपाठी प्रवीण श्रीवास्तव, चंचल सोनकर, संजय तिवारी, संजय ,कर्म राज यादव, भीम शुक्ला,मोहम्मद आरिफ ,राम अवध ,शैलेंद्र मणि पांडे, उमानाथ शुक्ला, ओमप्रकाश पाठक, आशुतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह बबलू ,लाल मोहम्मद ,रामेंद्र त्रिपाठी, फिरोज अंसारी, राम अभिलाष पांडे, राम बहादुर सिंह ,अंकित जैन, हरे कृष्ण गुप्ता, विजय नारायण यादव, रोहित यादव ,किशोरी रमन अग्रवाल, आजाद रावत, राजन पांडे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments