अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सोहावल क्षेत्र के अरकुना में जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद पहले 10 सालों में लड़खड़ाती, चरमराती अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप फाइव अर्थव्यवस्था में पहुंचा दिया। तीसरी बार सरकार बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनाना है। जिससे आपका जीवन बेहतर होगा। जब पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। जिनके पास हुनर है उनके भविष्य को सुधारने व सजाने का कार्य किया जाएगा। गरीबों के कल्याण को लेकर और योजनाएं बनेंगी।



