Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगौ बध की सूचना पर मचा हड़कंप, सी ओ ने कहा गलत...

गौ बध की सूचना पर मचा हड़कंप, सी ओ ने कहा गलत थी सूचना


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के कांदीपुर गांव में एक बाग में गोवंश वध की सूचना से हड़कंप मच गया । घटनास्थल पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग कांदीपुर सेठाकल मार्ग के बीच स्थित आबादी से दूर पांडे की बाग में गए थे जहां उन्होंने पेड़ पर  बधी रस्सी  और पत्तों ,घास पर खून के निशान देख लोगों  को गोवंश की वध की आशंका हुई। गोवध की सूचना होते ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई और तरह-तरह के चर्चाएं होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि दो गोवंश बीते माह से यहां टहल रहे थे जो आज कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं आशंका है की  इन गोवंशो को पहले यहां बाग में बांध कर रात में उनका वध कर मांस समेत अन्य अवशेष उठा ले गए । इन पेड़ों के आसपास घास और  सूखे पत्तों पर खून के निशान दिखाई दिए। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में ऐसी  बात झूठी पाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments