Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापाकिस्तान के 235 हिंदूओं ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी

पाकिस्तान के 235 हिंदूओं ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी


अयोध्या। पाकिस्तानी नागरिकों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पाकिस्तान सिंध प्रांत के 35 जिलों के 235 हिंदूओं ने सुबह रामलला के दर्शन किया। सभी ने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। छत्तीसगढ़ के शादाणी दरबार के नेतृत्व में पाकिस्तान के हिंदू अयोध्या पहुँचे थे। इस दौरान पाकिस्तानी हिंदुओं ने ढोल और नगाड़े के धुन पर जमकर नृत्य किया। जय श्री राम के नारे लगाए।

सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है। इनकी अगुवाई हिन्द सिंध पीठ के शादाणी दरबार तीर्थ के डॉ युधिष्ठिरा लाल कर रहे है। भगवान् राम लला के दरबार मे माथा टेकने की अभिलाषा लेकर पहुंचे पडोसी देश के राम भक्तों ने दिव्य दर्शन प्राप्त किया। जय श्री राम के नारों के साथ उन्होंने राम दरबार के बाद हनुमानगढ़ी का भी दर्शन किया। अयोध्या की रौनक और दिव्य मंदिर को देखकर वह भाव विभोर हो गए। उनका कहना था की दोनों देश एक दूसरे के करीब रहें तो कुछ रिश्ते और मधुर होंगे। पाकिस्तान मे बसें हिन्दू राम नगरी आना चाहते हैं और भी यहां पर आएंगे।

डॉ युधिष्ठिरा लाल ने बताया कि शारणी दरबार के सहयोग से चालीस वर्षों से पाकिस्तान से श्रद्धालु भारत यहां के तीर्थों के दर्शन के लिए आते हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई के समय प्रोटोकॉल सिग्नेचर हुआ था। तब से एक महीने के लिए जत्था भारत आता है। सर्वप्रथम जत्था रायपुर आता है। जहां से इन्हे देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाता है। यह एक ऐतिहासिक कार्य है। आपसी सद्भावना बढ़ती है। पहले पाकिस्तान तो था नही जो वहां छूट गए उन्हें इस बहाने भारत सरकार से वीजा मिलता है और अपने भारत में आते है। यहां से जब हम लोग सिंध जाते है तो वहां कहते है कि सिन्धी सिन्धा देखने आया है। वैसे ही जब वहां का हिन्दू यहां आता है तो हम कहते है कि हिन्दू हिन्द देखने आए है। पिछले चालीस सालों में लगभग दो लाख पाकिस्तानी नागरिकों को भारत के तीर्थो का दर्शन शावणी दरबार करा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments