◆ ऐतिहासिक रोड शो की साक्षी बनेगी लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद की जनता
◆ रोड शो मार्ग के मठ-मंदिरों तथा घरों से होगी पुष्प वर्षा
अयोध्या। अवध की लोक संस्कृति, बटुकों के स्वास्तिवाचन व शंखनाद से प्रधानमंत्री का रोड शो में अभिवादन किया जाएगा। महिलाओं द्वारा आरती उतारा जाएगी। रोड-शो के मार्ग में पड़ने वाले मठ-मंदिरों तथा घरों की छतों से रोड-शो पर पुष्प वर्षा की जाएगी। मार्ग की रेलिंग को फूलों से सजाया जाएगा। रोड शो को लेकर भाजपा ने जोर-शोर तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके लिए भाजपा पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने जनसंपर्क प्रारम्भ कर दिया है। तैयारियों को लेकर अयोध्या धाम में वहां के पार्षदों तथा पदाधिकारियों तथा लोक सभा चुनाव कार्यालय में अयोध्या कैंट के पार्षदों व पदाधिकारियों की बैठक की गई।
पीएम के रोड शो को लेकर स्वागत कर्ताओं को 40 वर्गों में बांटा गया है। जिसमें धर्माचार्य, संत महंत, बटुक, संस्कृत महाविद्यालय के छात्र, शिक्षक, योग प्रशिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता, किसान, महिला, पूर्व सैनिक, व्यापारी, शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक प्रधानाचार्य, नवमतदाता छात्र, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, दुर्गा पूजा, रामलीला व गणेश पूजा की समितियों सहित अन्य वर्गो में बांटा गया है। कुल 40 ब्लाक बनेंगे जिसमें लाइटिंग, साउंड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा ।



