Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedविदेश भेजने के नाम पर दंपत्ति ने की ठगी, मुकदमा दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर दंपत्ति ने की ठगी, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। विदेश भेजने का झांसा देकर दंपति ने चाचा भतीजे से 90 हज़ार रुपए हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर ग्राम पंचायत के मजरे करीमपुर का है। करीमपुर गांव निवासी पिंटू यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि इसी थाना क्षेत्र के थट्टा गांव निवासी राम बहादुर और उनकी पत्नी शांति देवी कुवैत में नौकरी  दिलाने के नाम पर बारी-बारी से चेक और नगद कुल 90 हज़ार पिंटू और मंसाराम से ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने कुवैत का फर्जी वीजा भी दिया जब कुवैत का वीजा पर वह नहीं भेज सके तो उन्होंने सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। अब रुपया मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मालीपुर पुलिस ने सीओ देवेंद्र कुमार के निर्देश पर राम बहादुर व उनकी पत्नी शांति देवी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments