Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया नामांकल स्थल का निरीक्षण

मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने किया नामांकल स्थल का निरीक्षण


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा फैजाबाद लोकसभा सीट के नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि सीसीटीवी एवं दीवाल घड़ी उचित स्थान पर लगायी जाय। जिससे नामांकन के समय को देखा जा सकें। सभी कार्यो को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय से पूरा किया जाय। साफ सफाई तथा मानक के अनुसार प्रत्याशियों के आगमन मार्ग एवं निकास मार्ग पर बैरीकेटिंग आदि किया जाय।

 पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखते हुये आवश्यक चेकिंग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह निर्वाचन कार्य में तैनात किये गये सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं वरिष्ठ सहायक अविनाश पांडेय, कौशल किशोर, कोषागार एवं कलेक्ट्रेट के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित नामांकन स्थल जिलाधिकारी के कोर्ट कक्ष एवं अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अगले चरण में पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थल राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज में बनाये जा रहे है। स्ट्रांग रूम तथा कन्ट्रोल रूम की जानकारियां भी ली गयी तथा मौके पर निरीक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments