Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडबल इंजन की सरकार की नीतियों तथा विकास से जनता में उत्साह...

डबल इंजन की सरकार की नीतियों तथा विकास से जनता में उत्साह का माहौल – सांसद


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या तथा बीकापुर विधान सभा के दस स्थानों पर जन चौपाल लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने चांदपुर, पातूपुर, जेरूआ, कटारी, दराबगंज, सरेठी, भदोखर, सुख्खापुर, ददेरा तथा कुशमाहा में जन चौपाल के माध्यम से लोगों से सर्म्पक व संवाद किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सांसद लल्लू सिंह का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।

जनचौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा डबल इंजन की सरकार की नीतियों तथा विकास से जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर कडे़ प्रहार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की श्रंखलाओं तथा उनके क्रियान्वयन से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया गया है। स्वच्छ भारत अभियान, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ, नमामि गंगे जैसी परियोजनाओं के माध्यम से देश में सहभागिता का नया अध्याय प्रारम्भ किया गया है। उज्जवला गैस, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गरीब के लिए आवास बनाए गए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने का कार्य किया गया है। अयोध्या के विकास में कोई कोर कसर नही छोड़ी गई है। यह विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित हो रही है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह राना, सुनील मिश्र, भरत श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments