Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नाला बनने के उपरांत खाली जगह को नहीं गया है भरा, गिरकर...

नाला बनने के उपरांत खाली जगह को नहीं गया है भरा, गिरकर चोटिल हो रहे हैं लोग

0
116

आलापुर अंबेडकर नगर । नगर पंचायत जहागीरगंज में नाला बनने के उपरांत नाले के दोनों तरफ खाली जगह को नहीं पटवाया गया है। खाली जगह को पटवाये न जाने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

नगर पंचायत के निवासियों को उम्मीद होती है कि हमारे नगर पंचायत में शहर की जैसी सुविधाएं मिले। रोड, नाली, नाला जैसी समस्याओं को निस्तारण करने के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं, लेकिन लापरवाही भी सामने आ रही है। जहांगीरगंज थाने के सामने नाला बनने के बाद दोनों तरफ इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं कि यदि उसमें कोई गिर जाए तो वह काल के गाल में समा सकता है। लोग गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अतिशीघ्र गड्ढे को भरवाए जानें की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here