Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया...

जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान


बसखारी अंबेडकर नगर। शुक्रवार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर आगामी 25 में को जनपद में होने वाले मतदान में लोगों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित कंपोजिट उ0 प्राथमिक विद्यालय किछौछा में शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बीके श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी के के सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा मनोज कुमार यादव की मौजूदगी में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रैली निकाली गई। मतदाताओं को जागरूक एवं अतिथियों के स्वागत के लिए  विद्यालय की छात्र/छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत,नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली  विद्यालय से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई‌। इस दौरान उपरोक्त अधिकारियों के साथ राजस्व निरीक्षक, सुनील यादव ,व्याम शिक्षक रामकेश मौर्य , लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक नगर पंचायत राकेश प्रजापति, क्षेत्र के बी एल ओ, विद्यालय के अध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके विभागों के साथ अन्य कर्मचारी व कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments