Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा


अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक महानगर महासचिव हनुमान मिश्रा के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में संगठन को लेकर चर्चा की गई। बाबा साहब की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल व संचालन महानगर उपाध्यक्ष जय मंगल दास ने किया। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको सच्ची श्रद्धांजलि तब अर्पित होगी जब इस देश में संविधान को बदलने का कुचक्र रचने वाली भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल हताशा में चुनाव लड़ रहा है उसके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दे नहीं है इसी कारण वह ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्ष का दमन करने का प्रयास कर रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से शैलेंद्र मणि पांडे, हनुमान मिश्रा आशुतोष त्रिपाठी ,संजय पांडे, रिशु यादव,रामेंद्र मोहन मिश्रा पप्पू, फ्लावर नकवी , धरम वीर दुबे,विकास मिश्रा, जालपा, आरिफ, संजय कुमार, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments