Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापांच न्याय गारंटी के पम्पलेट से लोगों को किया जा रहा है...

पांच न्याय गारंटी के पम्पलेट से लोगों को किया जा रहा है जागरूक- दीपक शिवहरे


अयोध्या। कमला नेहरू भवन पर युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला व संगठन महासचिव बलवंत सिंह रहे।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अयोध्या युवा कांग्रेस की पहली बैठक हुई। राहुल गांधी के द्वारा लांच की गयी पांच न्याय गारंटी का पम्पलेट देकर पूरे देश में लोगों को टूर टू डोर जाकर जागरुक किया जा रहा है। अयोध्या में भी पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसे हर घर तक कैंपेनिंग चलाई जा रही है। ऐप भी लॉन्च किया गया है। विद आईवाईसी उसके माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

              युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवा कांग्रेस की कमेटी गठित हुई है। कमेटी के गठन होने के बाद पहली बैठक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हुई। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पांच गारंटी लांच पम्पलेट मिले तथा लोगों को जागरूक करने पर चर्चा हुई। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर मे पंपलेट देकर लोगों को पांच न्याय गारंटी लांच के बारे में जागरूक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments