Sunday, June 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष के उपर किया...

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष के उपर किया हमला, ट्रामा सेंटर रेफर


भीटी अम्बेडकर नगर। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाजपा बूथ अध्यक्ष के उपर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार महरुआ थाना  अंतर्गत धर्मपुर गांव में गुरूवार को दो पक्षों के बीच पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया। दोपहर को दोनों पक्ष थाने पर आकर सुलह समझौता किया और सुलह समझौता करने के बाद वापस घर गए तो शिवमंगल धर्मपुर गांव के पास तिराहे पर चाय की दुकान पर बैठे थे कि अचानक एक दर्जन लोग आ कर के शिवमंगल को मारने पीटने लगे, जिससे शिव मंगल का सर फट गया और बेहोश होकर गिर पड़े। हल्ला गुहार होने पर विपक्षी हमलावर भाग गए।  इसकी सूचना तत्काल थाना अध्यक्ष महरुआ को दी गई थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को पकड़ लिया वहीं शिवमंगल की हालत काफी नाजुक हैं, हालत की गंभीरता को देखकर जिला अस्पताल भेजा गया,जहा जिला अस्पताल में स्थिति नाजुक देखकर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जहां पर शिवमंगल जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं शिवमंगल के भाई राज मंगल की तहरीर पर छः नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें से तीन लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गये थाना अध्यक्ष विजय कुमार सोनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments