Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमृतक शिक्षक के परिजनों को सौंपी गई सहायता राशि

मृतक शिक्षक के परिजनों को सौंपी गई सहायता राशि


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय सैदपुर उमरन में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत रहे स्व0राकेश कुमार यादव के आवास पहुंच कर शिक्षक सहायतार्थ समिति ने अहेतुक धनराशि सौंपते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। विगत दिनों पहली अप्रैल को विद्यालय से छुट्टी होने के बाद घर वापस जाते समय सड़क दुघर्टना में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई थी।सड़क हादसे में शिक्षक की मौत होने से शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वाले शिक्षकों के संग खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह व सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह भी मौजूद रहे। अकबरपुर तहसील अंतर्गत सिकरोहर निवासी रहे राकेश कुमार यादव के परिजनों को शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने आवास सिकरोहर पहुंच कर अहेतुक धनराशि 461600 रूपए सौंपते हुए सांत्वना दी। अहेतुक धनराशि में 23500 रुपए विद्यालय स्टाफ के लोगों द्वारा शामिल है। उक्त अवसर पर शिक्षक सहायतार्थ समिति के अध्यक्ष संजय सिंह,संघ अध्यक्ष राजेश यादव उपाध्यक्ष मोहम्मद अनीस, सचिव सत्यप्रकाश गुप्ता,श्वेता सिंह, किरन यादव,मित्रसेन वर्मा,निशात अहमद, विक्रान्त सिंह,मनोराम यादव,शैलेंद्र श्रीवास्तव,अखंड प्रताप सिंह,मोहम्मद कासिम, मोहम्मद अलकमा,दिनेश कुमार वर्मा, राजेश वर्मा आदि शामिल रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments