Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअमित रंजन जायसवाल बनाये गये वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री

अमित रंजन जायसवाल बनाये गये वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री


अंबेडकर नगर। अमित रंजन जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के युवा संगठन का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अंबेडकर नगर वैश्य समाज के लोगों ने खुशी प्रकट करते हुए अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ नीरज बोरा प्रदेश अध्यक्ष युवा वैश्य अमित वार्ष्णेय के प्रति आभार प्रकट करते हुए अमित रंजन जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अपने निवास स्थान शुकुल बाजार पहुंचे अमित रंजन जायसवाल ने कहा कि संगठन के द्वारा मिली जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ  वहां करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा एवं युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शीर्ष नेताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस पर वह पूरी तरीके से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इससे पहले अमित रंजन जायसवाल इस संगठन के प्रदेश मंत्री बनाए गए। इनके मनोनयन पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, जिले के वरिष्ठ व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, भूपेश जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, निखिल जायसवाल, पवन अग्रहरि आदि लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments