Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापिछले चुनाव में कम मतदान वाली ग्राम पंचायतों में चलाया गया जागरूकता...

पिछले चुनाव में कम मतदान वाली ग्राम पंचायतों में चलाया गया जागरूकता अभियान


◆ डोर टू डोर सम्पर्क कर शत प्रतिशत मतदान के लिए किया गया प्रेरित


अयोध्या । विधान सभा रूदौली के जिन ग्राम पंचायतों में पिछले चुनाव में बहुत कम वोटिंग हुई थी उन ग्राम पंचायतों में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाडी कार्यकत्री, आशा बहू, तथा बीएलओ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर विकास खण्ड रुदौली की ग्राम पंचायत कैथी, गेरौडा, भैसौली, अमराई गांव, पारा पहाड़पुर आदि क्षेत्र जहां पिछले चुनाव में बहुत कम मतदान था। इन गांवों में आज विशेष अभियान चलाकर समूह की महिलाओं आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, बी एल ओ द्वारा ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर सर्वे किया गया। सभी को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जिले के अन्य विकास खंडों में भी वृहद स्तर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments