Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी समेत डेढ़ दर्जन लोगों...

बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी समेत डेढ़ दर्जन लोगों ने बसपा छोड ली भाजपा की सदस्यता


अयोध्या। बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष व पार्षद की प्रत्याशी सहित डेढ़ दर्जन बसपा कार्यकताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। दर्शन नगर क्षेत्र से पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को सांसद लल्लू सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी का ध्वज देकर व माल्यार्पणा कर पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल है। 4 जून 400 पार का नारा अब जनता स्वंय लगा रही है। विगत दो कार्यकाल में सरकार की योजनाओं तथा विकास को भारत के हर नागरिक ने महसूस किया है। भ्रष्ट्राचार पर कड़े प्रहार से विपक्षी दलों में बौखलाहट का माहौल है। जिससे वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी में आए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। करोड़ो कार्यकताओं के दम आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

पार्टी में शामिल बसपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष अमरजीत कोरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर हम सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में शर्मारानी कोरी, प्रेमनाथ कोरी, नेहा कोरी, गुलशन कोरी, आशीष कोरी, रीतिक कोरी, राम अंजोर ठेकेदार, राजू कोरी, राजेश कोरी, जगन्नाथ कोरी, विनीत कोरी, कर्मचन्द्र अनिल कुमार, पवन कुमार, उर्मिला, फुलमाती, नीलम, नीतू, काजल, किस्मता, अर्जुन रावत, अरूण रावत  सहित अन्य लोग शामिल है।

इस दौरान लोकसभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, सूरज सोनकर महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शैलेन्द्र कोरी, अशोक कसौधन, कैलाश चौधरी, दिलीप रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments