Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमस्जिदे अक्सा की मुक्ति हेतु राष्ट्रपति को भेजा गया मांगपत्र

मस्जिदे अक्सा की मुक्ति हेतु राष्ट्रपति को भेजा गया मांगपत्र


अंबेडकर नगर। बड़ा इमामबाड़ा मीरानपुर में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें मुख्य रूप से इजरायल के यरुशलम स्थित मस्जिदे अक्सा को यहूदियों के चंगुल से छुड़ाकर फिलीस्तीन के मुस्लिमों को दिलाए जाने की मांग की, जो उसके वास्तविक हकदार हैं। तहसीलदार बलबीर सिंह ने ज्ञापन लिया। मौलाना अकबर अली, रेहान जैदी, कासिम अली, मीसम अली आदि मौजूद थे।

उधर जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मछलीगांव में जुम्मतुल विदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद में यौम-ए-कुद्स का आयोजन मौलाना कैसर अब्बास खान की अध्यक्षता में किया गया। पेश इमाम मौलाना नूरुल हसन रिजवी ने कहा कि इजरायली कब्जे वाली बैतुल मुकद्दस अथवा मस्जिद-ए-अक्सा जहां पयगम्बर हजरत आदम से लेकर पयगम्बर हजरत मूसा तक किब्ला था। किब्ला का मतलब है वह दिशा जिस की तरफ मुंह करके नमाज अदा की जाती है। मौलाना एहतेशाम हुसैन, मौलाना बकीअ जाफरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments