Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्यवाहियों के कारण विपक्षी दलों में बौखलाहट -...

भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्यवाहियों के कारण विपक्षी दलों में बौखलाहट – सांसद लल्लू सिंह


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने बीकापुर विधान सभा आधा दर्जन गावों में चौपाल के माध्यम से जनता से सम्पर्क व संवाद किया। उन्होंने सराय भनौली, जनकीपुर बछौली, करौंदी, सोहावल, सलोनी व शाहगंज में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। चौपाल स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद का माला पहना कर स्वागत किया गया।

सोहावल में आयोजित चौपाल में सासंद लल्लू सिंह ने कहा भ्रष्टाचारियों पर हो रही कार्यवाहियों के कारण विपक्षी दलों में बौखलाहट है। पीएम मोदी के प्रति बेचैनी है। झूठ के दम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। मोदी सरकार ने बिचौलियों को हटा कर योजनाओं का लाभ सीधा बैंक खाते में दिया है। जिससे योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्र लाभार्थियों को मिला है। किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक मजबूती मिला है। कन्या विद्या धन, सुकन्या समृद्वि योजना, बेटी पढाओ-बेटी बचाओ योजनाओं से महिलाओं का उत्थान हुआ है। पीएम आवास योजना के माध्यम से लोगों को आवास दिए गए है। अयोध्या का अभूतपूर्व विकास किया गया है। अयोध्या आज विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरी है। चार जून को अयोध्या को भगवा मय करने का संकल्प लें।

बीकापुर ब्लाख प्रमुख दिनेश वर्मा ने कहा मोदी सरकार में सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है। योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है।

बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना ने कहा मोदी सरकार के दो कार्यकाल में विकास के जितने कार्य हुए उतने दूसरी सरकारों के 55 साल में नही हुआ। विकास की इस श्रंखला को हर व्यक्ति ने महसूस किया है।

चौपाल में अनिल उपाध्याय, दीप सिंह चौहान, गोमती तिवारी, जग बहादुर तिवारी, भरत श्रीवास्तव, सुनील मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments