Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याटावर से बैट्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया...

टावर से बैट्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना महराजगंज,  पूराकलंदर तथा तारून में दर्ज मुकदमों में चोरी की गई बैट्री को आरोपियों के पास से बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

थाना महराजगंज में दर्ज मुकदमें की विवेचना के दौरान गोविन्दा चौरसिया पुत्र ब्रह्मदेव चौरसिया निवासी रामपुर भगन व .रुप सावन उर्फ पिन्टू राना पुत्र केशवराम निवासी हारीपुर थरियाकला हैदरगंज का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपिया को ऐमीघाट पुल से पहले कुम्हिया तिराहे पर वहदग्राम ऐमीघाट से गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से महाराजगंज में दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित 2 बैट्री, थाना पूराकलन्दर से सम्बन्धित 15 तथा तारून में दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित 8 बैट्री बरामद की गई। आरोपी गोविन्दा के पास से एक बारह बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया। घटना में प्रयुक्त माहवाहक वाहन भी बरामद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments