Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। सर्किल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत करवाई किया है । कटका थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक राजदेव अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र की देखभाल के लिए निकले थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया की एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर कहीं जा रहा है जिसके पास से तलाशी के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ पूछताछ में अपना नाम शंभू नाथ निवासी निमटनी कोइरी का पुरवा थाना कटका बताया। वहीं इसी थाने के उप निरीक्षक कमलेश यादव ने भी मुखबिर की सूचना पर मदनलाल निवासी निमटनी थाना कटका को अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा। जैतपुर थाना अंतर्गत बंदीपुर गांव निवासी मुन्नीलाल को भी मुखबिर की सूचना पर अवैध कच्ची शराब के साथ थाने के सिपाही अभिषेक यादव व आबकारी सिपाही राहुल सिंह, शहनाज अली ने पकड़ा है। वही मालीपुर थाने में इस्माइलपुर गंज निवासी निवासी रविंद्र कुमार को खजुरी पंचायत भवन के निकट से अवैध कच्ची शराब के मामले में पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत करवाई किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments