Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया पैदल मार्च, लोगों...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया पैदल मार्च, लोगों को दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा


अंबेडकर नगर। होली तथा रमजान त्यौहार के मद्देनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा एवं अन्य अधिकारियो द्वारा पुलिस बल के साथ तलवापार, छोटी बाजार, अलीगंज,टांडा चौक, सकरावल तथा अन्य स्थानों तक पैदल मार्च निकाला गया।अफसरों ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल मार्च के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में वार्ता किया गया। जिस पर लोगों द्वारा खुशी जाहिर की गई। जिलाधिकारी द्वारा आमजन से अपील किया गया कि त्योहार को आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाए। साथ ही साथ यह भी अपील किया गया कि होलिका दहन ट्रांसफार्मर के निकट व विद्युत तारों के नीचे न करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई तय की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारी से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments