Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी सरकार में देश ने हर क्षेत्र में देखा विकास - लल्लू...

मोदी सरकार में देश ने हर क्षेत्र में देखा विकास – लल्लू सिंह


◆ मंडल की बैठकों में हो रहा है चुनावी रणनीति पर मंथन


अयोध्या। अमानीगंज, बाबाबाजार, रूदौली देहात व नगर मंडल व जिला पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित की गई। अमानीगंज की बैठक उदय इंटर कालेज संत नगर नौगवां, बाबा बाजार की बैठक, रूदौली नगर व देहात की बैठक भास्कर पब्लिक स्कूल व जिला पदाधिकारियों की बैठक लोक सभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन में हुई।

अमानीगंज बैठक से पूर्व सांसद का स्वागत करते कार्यकर्ता

जिला पदाधिकारियों की बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा जिले के सभा पदाधिकारी मंडल व शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहे। लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज करें। मोदी के नेतृत्व की सरकार में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। सभी नागरिक इस विकास के साक्षी रहें है। अयोध्या का अद्वितीय विकास सरकार ने किया है। अयोध्या विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हुई है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिला पदाधिकारियों को कमजोर बूथ पर विशेष ध्यान देना है। हर बूथ पर पिछले चुनाव से अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

रूदौली नगर की बैठक में विधायक राम चन्दर यादव ने कहा कि सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र इससे छूट न जाए। सरकार के इस विकास तथा योजनाओं की चर्चा सार्वजनिक स्थलों करें।

अमानीगंज की बैठक में ओम प्रकाश सिंह, राम प्रकट रावत, सियाराम रावत, अशोक मिश्र, देवेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, लोक सभा कार्यालय पर अयोजित बैठक में अशोक मिश्र, अखण्ड सिंह डिम्पल, राघवेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, राम मोहन भारती, विनीत सिंह बिन्नू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments