Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचुनाव प्रचार की अनुमति के लिए स्थापित किया गया है सिंगल विंडो...

चुनाव प्रचार की अनुमति के लिए स्थापित किया गया है सिंगल विंडो सेल

अयोध्या। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा कर दी गयी है। विभिन्न राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न प्रकार की अनुमति हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी को आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाता है। जिसमें निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनमति निर्गत करने से पूर्व सम्बंधित विभागों से अनापत्ति प्राप्त किया जाना आवश्यक है। जिसको लेकर कलेक्ट्रेट अयोध्या स्थित उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के न्यायालय पर सिंगल विन्डो/अनुमति सेल, स्थापित किया गया है। उक्त कार्यो के सम्पादन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की डयुटी लगायी गयी है। जो सम्बंधित विभाग से अनापत्ति/आख्या प्राप्त करने के पश्चात अनुमति निर्गत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरूद्व प्रताप सिंह ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments