Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइस बार जिले मे तबादला एक्सप्रेस के बजाय चला बुलेट तबादला एक्सप्रेस

इस बार जिले मे तबादला एक्सप्रेस के बजाय चला बुलेट तबादला एक्सप्रेस


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया तबादला एक्सप्रेस आखिरकार जलालपुर सर्किल मे भी पहुच गया जहाँ एक थानाध्यक्ष अपनी सीट बरकरार रखने मे कायम रहे वही दो थानाध्यक्षों को कुर्सी गवानी पडी जबकि मालीपुर थानाध्यक्ष को मुख्यालय के महिला थानाध्यक्ष के पद पर आसीन कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ द्वारा गुरुवार को देर रात तबादला एक्सप्रेस के बजाय बुलेट तबादला एक्सप्रेस चलाया गया। इस एक्सप्रेस पर जहा कइयो को रिजर्व सीट मिली वही कई लोग वेटिंग से भी बाहर हो गये। इस बार जलालपुर सर्किल मे एक ही नही दो दो थानाध्यक्षों को कमान सौंपी गयी है। मालीपुर थानाध्यक्ष के रुप मे शिवांगी त्रिपाठी व जैतपुर थानाध्यक्ष वन्दना अग्रहरि को  प्रभार सौपा गया है जबकि जलालपुर थानाध्यक्ष दर्शन यादव को प्रभारी मानरेटरिंग सेल बनाते हुए यहाँ का प्रभार संतोष कुमार सिंह को सौपा गया। वही मालीपुर थाने की तेज तर्रार महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पान्डेय को अकबरपुर महिला थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है। मालीपुर थाने की नवागत महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता है जो भी अराजकता उत्पन्न करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments