Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव का है। पीड़ित निजाम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव की ही दबंग एवं सरकस मोहम्मद हनीफ, नूरजहां, साजरीन, सकरीन अयान व मोनू ने बीते 11 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे धारदार हथियार व लाठी डंडी से लैस होकर मेरे घर में घुसकर मेरी मां खैरुल निशा, बेटे मेराज , वाजिद ,मेरे छोटे भाई की औरत कुलसुम आदि को बुरी तरह से पीटते हुए घर से बाहर ले आये और धारदार हथियार से सिर पर वार किया जिससे गंभीर चोट पूरी शरीर में आई है।जिसे इलाज हेतु सीएससी अस्पताल जलालपुर भेज दिया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments